सेंट्रल सिल्क बोर्ड भर्ती 2024: सेंट्रल सिल्क बोर्ड में साइंटिस्ट के 122 पदों पर भर्ती, नोटिफिकेशन जारी, मिलेगा वेतन रुपए 177500 तक

सेंट्रल सिल्क बोर्ड भर्ती 2024: सेंट्रल सिल्क बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से साइंटिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस नोटिफिकेशन के अनुसार साइंटिस्ट-बी के 122 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी सेंट्रल सिल्क बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 5 सितंबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए महिला तथा पुरुष दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से साइंस या एग्रीकल्चर में मास्टर डिग्री प्राप्त कर चुके भारतीयों के लिए सेंट्रल सिल्क बोर्ड में वैज्ञानिक बनने का सुनहरा मौका है। जो भी अभ्यर्थी साइंटिस्ट बी पदों के लिए पात्रता पूरी करते हैं। वे सेंट्रल सिल्क बोर्ड भारती 2024 में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

सेंट्रल सिल्क बोर्ड भर्ती 2024 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

सेंट्रल सिल्क बोर्ड में साइंटिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 5 सितंबर 2024 निर्धारित की गई है।

सेंट्रल सिल्क बोर्ड भर्ती 2024 के लिए आयु सीमा

जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार साइंटिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 35 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 5 सितंबर 2024 को आधार मानकर की जाएगी।

सेंट्रल सिल्क बोर्ड भर्ती 2024 के लिए आवेदन शुल्क

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार साइंटिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग तथा एक्स सर्विसमैन के अभ्यर्थियों को ₹1000 का आवेदन शुरू देना होगा। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला तथा PwBD अभ्यर्थियों को आवेदन निशुल्क है।

सेंट्रल सिल्क बोर्ड भर्ती 2024 के लिए शैक्षणिक योग्यता

जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार साइंटिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से साइंस या एग्रीकल्चर में मास्टर डिग्री होनी चाहिए।

सेंट्रल सिल्क बोर्ड भर्ती 2024 के लिए चयन प्रक्रिया

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार साइंटिस्ट के पदों पर भर्ती में चयनित होने के लिए आवेदन के अनुसार उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट करके पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू में सफल अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा। अंत में प्रदर्शन के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी।

सेंट्रल सिल्क बोर्ड भर्ती 2024 में मिलने वाला वेतन

सेंट्रल शिप बोर्ड में साइंटिस्ट के पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पे लेवल 10 के तहत 56100-177500/-रुपए (पे मैट्रिक्स) मासिक वेतन और अन्य भत्ते प्रदान किए जाएंगे।

सेंट्रल सिल्क बोर्ड भर्ती 2024 के लिए आवेदन कैसे करें?

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार साइंटिस्ट के पदों पर अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी आवेदन करने से पूर्व अपनी पात्रता को जांच लें। आवेदन की प्रक्रिया निम्न प्रकार हैं:-

  • सबसे पहले अभ्यर्थी को सेंट्रल से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट csb.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको “What’s New” क्षेत्र में भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करना है।
  • अब आपको पहले “Submit Application” पर क्लिक करके फॉर्म भरना है।
  • इसके बाद Upload Photo and Signature पर क्लिक करके इसे अपलोड करना है।
  • Upload Document पर क्लिक करके मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें।
  • अब Generate Postal Challan जनरेट करें।
  • अंत में Print Application पर क्लिक करके फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल ले।

सेंट्रल सिल्क बोर्ड भर्ती 2024 महत्वपूर्ण लिंक्स

सेंट्रल सिल्क बोर्ड भर्ती 2024 से संबंधित कोई प्रश्न या समस्या के लिए आप हमसे व्हाट्सएप पर बात कर सकते हैं हम आपके प्रश्न का जल्द से जल्द उत्तर देने की कोशिश करेंगे — Chat with me

Join Free WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a comment