ISRO Recruitment 2024: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) में इंजीनियर, टेक्नीशियन, डॉक्टर और साइंटिस्ट के विभिन्न पदों के लिए सरकारी भर्ती विज्ञापन जारी किया गया है। यह भर्ती विज्ञापन इसरो के ऑफिसियल वेबसाइट isro.gov.in पर जारी किया गया है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से कर सकते हैं।
देश की सबसे प्रतिष्ठित सरकारी संस्था ISRO में सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। हाल ही में ISRO द्वारा तकनीकी सहायक, इंजीनियर, डॉक्टर और वैज्ञानिक के विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ISRO Recruitment 2024 के विभिन्न पदों पर आवेदन के लिए सभी उम्मीदवार 9 अक्टूबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन संबंधित सभी महत्वपूर्ण तिथियां नीचे दी गई हैं।
ISRO Vacancy 2024 Notification
रिक्रूटमेंट ऑर्गेनाइजेशन | भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) |
पद नाम | इसरो के अंतर्गत विभिन्न पद |
पदों की संख्या | 103 |
ऑनलाइन आवेदन | 19 सितंबर 2024 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 09 अक्टूबर 2024 |
आवेदन फीस की तिथि | 09 अक्टूबर 2024 |
आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
आयु सीमा Min/Max | 18/28 & 35 |
आवेदन शुल्क | नोटिफिकेशन अनुसार |
परीक्षा तिथि | नोटिफिकेशन अनुसार |
प्रवेश पत्र | नोटिफिकेशन अनुसार |
ऑफिशल वेबसाइट | isro.gov.in |
ISRO Recruitment 2024 Last Date
जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार इसरो वेकेंसी 2024 के विभिन्न पदों पर ऑनलाइन आवेदन के लिए उम्मीदवार 19 सितंबर 2024 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ISRO Recruitment 2024 online application Last Date 9 अक्टूबर 2024 है। इसरो के विभिन्न पदों पर आवेदन के लिए इच्छुक सभी उम्मीदवार अंतिम तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस तिथि के बाद किसी भी प्रकार के आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा
ISRO Recruitment 2024 आवेदन शुल्क
पोस्ट कोड 01-14 के लिए ₹ 250/- (केवल दो सौ पचास रुपये) का गैर-वापसी योग्य आवेदन शुल्क है। हालाँकि, शुरू में सभी उम्मीदवारों को प्रति आवेदन प्रोसेसिंग शुल्क के रूप में समान रूप से ₹ 750/- (केवल सात सौ पचास रुपये) का भुगतान करना होगा। प्रोसेसिंग शुल्क केवल उन उम्मीदवारों को वापस किया जाएगा जो लिखित परीक्षा/साक्षात्कार में उपस्थित होंगे: –
- ₹750/-: अर्थात उन उम्मीदवारों के लिए पूर्ण वापसी जिन्हें आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है (महिलाएं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी, भूतपूर्व सैनिक)।
- ₹500/-: अर्थात अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क काटने के बाद।
पोस्ट कोड 15-26 के लिए ₹ 100/- (केवल एक सौ रुपये) का गैर-वापसी योग्य आवेदन शुल्क है। हालाँकि, शुरू में सभी उम्मीदवारों को प्रति आवेदन प्रोसेसिंग शुल्क के रूप में समान रूप से ₹ 500/- (केवल पाँच सौ रुपये) का भुगतान करना होगा। प्रोसेसिंग शुल्क केवल उन उम्मीदवारों को वापस किया जाएगा जो लिखित परीक्षा में उपस्थित होंगे, जैसा कि नीचे दिया गया है: –
- ₹500/-: अर्थात, उन उम्मीदवारों के लिए पूर्ण वापसी, जिन्हें आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है (महिलाएं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी, भूतपूर्व सैनिक)।
- ₹400/-: अर्थात अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क काटने के बाद।
आवेदन शुल्क केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से एसबीआई ई-पेमेंट गेटवे के माध्यम से लिया जाएगा और ऑनलाइन आवेदन जमा करने पर भुगतान करने के लिए लिंक दिखाई देगा। शुल्क का भुगतान निम्नलिखित में से किसी एक तरीके से किया जा सकता है:
- इंटरनेट बैंकिंग
- एकीकृत भुगतान इंटरफ़ेस (UPI)
- डेबिट कार्ड (घरेलू)
- क्रेडिट कार्ड (घरेलू)
ISRO Recruitment 2024 Vacancy Details
इसरो रिक्रूटमेंट 2024 के अंतर्गत सहायक टेक्नीशियन, इंजीनियर, डॉक्टर पर वैज्ञानिक के विभिन्न पदों पर कुल 103 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पदों के लिए इच्छुक व योग्य सभी महिला और पुरुष उम्मीदवार 9 अक्टूबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पोस्ट वाइज वेकेंसी डिटेल इस प्रकार है-
ISRO Vacancy | No. of Posts |
चिकित्सा अधिकारी | 03 |
वैज्ञानिक/इंजीनियर | 10 |
तकनीकी सहायक | 28 |
टेक्नीशियन-B | 43 |
ड्राफ्ट्समैन-B | 13 |
सहायक (राजभाषा) | 5 |
कुल पदों की संख्या | 103 |
Educational Qualification Required For ISRO Various Vacancy Online Form 2024
जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार इसरो के विभिन्न पदों पर आवेदन के लिए शैक्षणिक योग्यता पद अनुसार होनी चाहिए, जिसके लिए उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 10th/ ITI/ Diploma/इंजीनियरिंग (M.Tech)/MBBS/MD पास होना चाहिए।
ISRO Recruitment 2024 Age Limit
इसरो वेकेंसी 2024 के अंतर्गत आवेदन के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए अधिकतम आयु 28 या 35 वर्ष होनी चाहिए पद अनुसार। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियम अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।
ISRO Recruitment 2024 Salary
जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार इसरो के इन पदों पर चयनित होने वाले सभी उम्मीदवारों को उनके पद अनुसार ₹35,000 से लेकर 1,26,000 रुपए तक की सैलरी दी जाएगी।
ISRO Recruitment 2024 Selection Process
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार इसरो के विभिन्न पद सहायक टेक्नीशियन, इंजीनियर, वैज्ञानिक और डॉक्टर उम्मीदवारों का चयन निम्न प्रक्रिया के तहत होगा-
- लिखित परीक्षा
- इंटरव्यू या स्किल टेस्ट
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल परीक्षण

ISRO Recruitment 2024 Written Test
जारी की आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार लिखित परीक्षा का पैटर्न निम्न प्रकार है:-

ISRO Recruitment 2024 Pass Criteria
जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार ISRO Recruitment 2024 के लिए पास क्राइटेरिया निम्न प्रकार है:-

ISRO Recruitment 2024 Online Form
- इसरो के विभिन्न पदों पर ऑनलाइन आवेदन के लिए सबसे पहले उम्मीदवार ऑफिशल वेबसाइट isro.gov.in या hsfc.gov.in पर जाएं
- वेबसाइट पर “ISRO Various Post Recruitment 2024 Notification” पर क्लिक कर नोटिफिकेशन पढ़ें
- अब अप्लाई बटन पर क्लिक करें
- एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें
- संबंधित डॉक्यूमेंट अपलोड करें
- अपना नवीनतम फोटो और स्कैन सिग्नेचर अपलोड करें
- आवेदन फार्म को फाइनल सबमिट कर दें
ISRO Recruitment 2024 Important Links
ISRO Recruitment 2024 Notification PDF | यहां से पढ़ें |
ISRO Recruitment 2024 apply online form | Click Here |
ISRO Official Website | Click Here |
check latest Govt. Job | Click Here |
ISRO Recruitment 2024 से संबंधित कोई प्रश्न या समस्या के लिए आप हमसे व्हाट्सएप पर बात कर सकते हैं हम आपके प्रश्न का जल्द से जल्द उत्तर देने की कोशिश करेंगे — Chat with me